Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का खुलासा — पुलिस ने छह घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा, भेजा गया रिमांड पर

1 min read
Spread the love

रायगढ़, 23 अक्टूबर।
थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने मात्र छह घंटे में सुलझा लिया है। बुधवार सुबह घर के बाहर पति-पत्नी के रक्तरंजित शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


🔹 पति-पत्नी की हत्या से गांव में मचा हड़कंप

ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) के शव बुधवार सुबह उनके घर के बाहर पड़े मिले। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम,
एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी,
डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा,
साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।


🔹 भतीजे और मामा निकले कातिल — रंजिश और पैसों के विवाद में ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का ही युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) मंगलवार रात गुरबार सिंह के घर पहुंचे थे।
रात के दौरान आपसी विवाद बढ़ने पर दोनों ने डंडे, लात-घूंसों और हाथ मुक्कों से हमला कर दंपती की हत्या कर दी।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि —
लगभग 3–4 वर्ष पूर्व मृतक और भगलु के पिता के बीच मारपीट हुई थी।
इसके अलावा लगभग 2 वर्ष पहले रुपये के लेन-देन को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था।
इन पुरानी रंजिशों और पैसों के कारण दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।

आरोपियों ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात वे खाना खाने के बहाने घर पहुंचे थे।
बातचीत के दौरान झगड़ा बढ़ा तो उन्होंने पास रखे डंडे और हाथ मुक्कों से दोनों पर हमला कर दिया।
गुरबार सिंह और उनकी पत्नी बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।


🔹 डंडा और मोबाइल जब्त, दोनों आरोपी रिमांड पर

पुलिस ने दोनों आरोपियों —
भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया पिता शिवप्रसाद राठिया (20 वर्ष) एवं
ओमप्रकाश राठिया पिता सेतराम राठिया (32 वर्ष)
निवासी ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा, थाना घरघोड़ा — को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
प्रार्थी बलराम राठिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 282/2025,
धारा 103(1), 3(5) भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


🔹 छह घंटे में खुलासा — पुलिस टीम को सफलता

एसपी श्री दिव्यांग पटेल और एएसपी श्री आकाश मरकाम के निर्देशन में
एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने
केवल छह घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया।

टीम में —
एएसआई खेमराज पटेल, एएसआई रामसाजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, पासरमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल, दिनेश सिदार, प्रहलाद भगत और सहयोगी नागरिक कालिया गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।


🔸 पुलिस अधीक्षक ने दी टीम को बधाई

एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि —

“गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास दोनों स्थापित होते हैं। घरघोड़ा पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है।”



About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp