* सड़क किनारे खुलेआम चल रहा धंधा, वाहनों की आवाजाही में बाधा – कार्रवाई के अभाव में बढ़े कारोबारियों के हौसले *
धरमजयगढ़ – छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाटी में अवैध कबाड़ का कारोबार खुलेआम चल रहा है। सड़क किनारे अवैध रूप से कबाड़ की दुकानें लगाई गई हैं, जिसके चलते राहगीरों और वाहनों के आवागमन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा कबाड़ से न केवल रास्ता संकरा हो गया है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है, मगर जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण लगता है कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही कानून की परवाह।“प्रशासन यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करता, तो आने वाले दिनों में यह कारोबार और बढ़ सकता है।