*उप निरीक्षक आदित्य सिंह निरीक्षक (गोपनीय) पद पर पदोन्नत*
1 min read
महराजगंज, 29 सितंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उप निरीक्षक (गोपनीय) आदित्य सिंह को निरीक्षक (गोपनीय) पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं वर्दी में स्टार लगाकर आदित्य सिंह को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“आदित्य सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है।”
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने आदित्य सिंह को पदोन्नति पर बधाई दी।
महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
Subscribe to my channel