महराजगंज, 27 सितम्बर 2025। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार को 1 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश्वर सिंह (46) पुत्र वंशबहादुर सिंह और चंद्रभान गोंड (70) पुत्र स्व. सवरू गोंड, दोनों निवासी हरखी थाना घुघली, जनपद महराजगंज, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुघली पर मुकदमा संख्या 359/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
घटना का विवरण थाना घुघली पुलिस को पूर्व सूचना पर जखीरा चौराहा के पास नीले रंग की स्कूटी (UP56 BB 1325) संदिग्ध अवस्था में आती दिखी। रोकने पर चालक व सवार कागज दिखाने में असमर्थ रहे। तलाशी में स्कूटी से सफेद झोले में रखा 1 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वाहन को भी धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन
का0 आशुतोष राय
का0 विजय प्रकाश
पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019 *समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd