March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

*एडीजी गोरखपुर जोन का महराजगंज दौरा, सोनौली सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण*

1 min read
Spread the love

महराजगंज।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन महोदय का जनपद महराजगंज आगमन हुआ। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एडीजी महोदय ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली का भ्रमण/निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं एसएसबी अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट

उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp