मैनपाट में आदिवासी बच्चियों के धर्मांतरण का आरोप लालच देकर प्रार्थना सभा ले जाई जा रही बच्चीयां परिजनों को भी जानकारी नहीं
1 min read
मैनपाट में आदिवासी बच्चियों के धर्मांतरण का आरोप लालच देकर प्रार्थना सभा ले जाई जा रही बच्चीयां परिजनों को भी जानकारी नहीं
संवादाता– श्याम बिहारी यादव
समाचार मैनपाट सीतापुर
सरगुजा जिले के मैनपाट में आदिवासी समुदाय की बच्चियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने की कोशिश की गई।
ग्राम केसर के मांझी सामुदाय को लालच देकर चर्च में ले जाने वाली एक महिला को कुछ युवकों ने रोका।
युवकों ने बच्चियों को चर्च लेजा ने को लेकर
सवाल जवाब किया तो महिला ने कोई जवाब नहीं दे पाई । बच्चियों को उनके परिजनों को बताए बिना ही चर्च ले जाया गया था। युवकों ने महिला और बच्चियों का विडियो बनाया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को मैनपाट के केसरा गांव की कुछ बच्चियों को आरती नाम की महिला चर्च ले गई थी। मैनपाट के पथरई में चर्च है जहां बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में जुड़ते हैं।बरिमा में चर्च के लोग हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं।
आरती नाम की महिला 6 बच्चियों के साथ बरिमा प्रार्थना सभा जा रही थी तभी सरभंज गांव के कुछ स्थानीय युवकों ने महिला को रोका। युवकों ने महिला और बच्चियों से सवाल जवाब किए और इसका विडियो बनाया।
पैसा देकर धर्मांतरण कराने का आरोप
महिला का कहना है कि महिला पैसों और अन्य सुविधाओं का लालच देकर गरीब ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कर रही थी। आप है कि यह महिला बच्चियों का माइंड वांस कर उन्हें उनकी संस्कृति और परंपराओं से दुर कर रही थी। महिला ने बच्चियों को प्रार्थना सभा में ले जाने की जानकारी उनके परिजनों को भी नहीं दी थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मैनपाट के बरिमा गांव में हर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित होती है जिसमें आस-पास के गांवों से ग्रामीणों को बुलाया जाता है। आप है कि आदिवासी और मांझी समुदायों की सदियों पुराने परंपराओं और संस्कृति को भी कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। मांझी मझवार समुदाय सालों से हिंद धर्म में रहा है। माझी मझवार समाज की अपनी पहचान और संस्कृति परंपराएं है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता और मैनपाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय जी ने कहां कि मैनपाट के बरिमा , कुदारिडिह, सरभंजा, केसर, नर्मदापुर, कुनिया,रोंपाखार,सपनादर में बड़ी संख्या में मांझी मझवार समाज के लोग निवासरत है।जो सनातन धर्म को मानते वाले हैं।
इन आदिवासी समुदाय की की बच्चियों को पैसा का लालच देकर ब्रेन वास वास किया जा रहा है। इन्हें प्रार्थना सभा तक लाने के लिए दिहाड़ी में लोग रखे जा रहे हैं। हम प्रशासन ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी।
Subscribe to my channel