March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों में दो दिनों के भीतर 190 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण19 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जारी रहेगा शिविर का आयोजन,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 13 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत  श्रम विभाग  द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो दिनों के भीतर 190 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया।

जिसमें 12 सितंबर को ग्राम पंचायत गोढ़िकला विकासखण्ड पत्थलगांव में 50 से अधिक श्रमिकों का एवं  ग्राम पंचायत कुकुरभुक्का में 30 से अधिक  श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इसी तरह 13 सितंबर को ग्राम पंचायत लोरो में 70 से अधिक श्रमिकों का और ग्राम पंचायत चटकपुर 40 से अधिक श्रमिकों को पंजीयन किया गया।


  पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत घटमुण्डा और नारायणपुर, 15 सितम्बर को ग्राम पंचायत रनपुर और बुढ़ाडॉड़, 16 सितम्बर को ग्राम पंचायत दोकड़ा और बटाईकेला, 17 सितम्बर को ग्राम पंचायत मोडा और हर्राडीपा, 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत अम्बाकछार और पण्ड्रीपानी, 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp