March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

रजत जयंती महोत्सवश्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर को आयोजित की जा रही श्रमिक पंजीयन शिविरजले के लगभग 16 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों का किया जाएगा निःशुल्क पंजीयन,

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 12 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 12 से 19 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें जिले के लगभग 16 ग्राम पंचायतों में श्रमिक पंजीयन शिविर 10 से 05 बजे तक लगाया जाएगा। इनमें 12 सितम्बर को ग्राम पंचायत कुकुरभुका और गोढ़ीकला, 13 सितम्बर को ग्राम पंचायत लोरो और चटकपुर, 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत घटमुण्डा और नारायणपुर, 15 सितम्बर को ग्राम पंचायत रनपुर और बुढ़ाडॉड़, 16 सितम्बर को ग्राम पंचायत दोकड़ा और बटाईकेला, 17 सितम्बर को ग्राम पंचायत मोडा और हर्राडीपा, 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत अम्बाकछार और पण्ड्रीपानी, 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
             श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क श्रम कार्ड व योजनाओं का लाभ देने हेतु पंजीयन काउंटर लगाया जाएगा। जिसमें श्रमिकों के आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जएगा। उन्होंने पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में श्रमिकों को श्रम पंजीयन, नवीनीकरण, संसोधन एवं योजनाओं का आवेदन कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp