Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

संदिग्ध हालात में तालाब से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़।
बेहरापारा वार्ड क्रमांक-09 स्थित भूरी तालाब में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को तालाब से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान शिव पैंकरा उर्फ टुल्लू, निवासी बेहरापारा, के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शिव मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। अचानक उसकी मौत और शव के संदिग्ध हालात में मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp