Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धूमधाम एवं भक्तिमय भाव से दी गई विघ्नहर्ता को विदाई

1 min read
Spread the love

सतना शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, साइंस एंड मैनेजमेंट, करही, सतना में भगवान श्री गणेश जी दिनांक 27.08.2025 को विराजमान हुए थे। पूर्ण 11 दिन महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ मेम्बर्स के पूजन, अर्चन, वंदन एवं प्रत्येक दिन सांस्कतिक प्रस्तुतियां दी गईं। 06.09.2025 को भगवान का हवन एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। तदोपरांत भगवान के विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री शम्मी पुरी, श्री रामा कृष्णा ग्रुप डायरेक्टर श्री शाश्वत पुरी, टेक्निकल विंग डायरेक्टर डॉ. अग्निवेश अग्निहोत्री, एकेडमिक डायरेक्टर सुश्री शुभी खरे, फर्स्ट ईयर डीन श्री अभय मिश्रा, हायर सेमेस्टर डीन श्री दीपेश निगम, फार्मेसी डीन डॉ. अमित पाण्डेय, समस्त विभागाध्यक्ष, स्टाफ मेंबर्स एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp