Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

नगर पालिक निगम सतना की IEC टीम द्वारा विभिन्न स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

वार्ड क्रमांक 01 में स्वच्छता पाठशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। नागरिकों को चार बिन की जानकारी देकर कचरे का पृथक्करण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक प्रतिबंध पर जागरूक किया गया एवं जीवीपी ड्राइव के माध्यम से कचरा केवल कचरा वाहन में ही देने की अपील की गई।

वार्ड क्रमांक 02 में जीवीपी जागरूकता ड्राइव, प्लास्टिक प्रतिबंध, चार बिन जानकारी तथा स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिससे नागरिकों को सफाई बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

वार्ड क्रमांक 03 के प्रगति उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पाठशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। होम कम्पोस्टिंग की जानकारी प्रदान कर घर पर गीले कचरे से खाद बनाने की विधि समझाई गई। साथ ही C&D वेस्ट प्रबंधन के तहत निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कचरे के निपटान की जानकारी दी गई।

वार्ड क्रमांक 26 में जीवीपी जागरूकता ड्राइव, स्रोत पृथक्करण की जानकारी एवं प्लास्टिक प्रतिबंध पर जागरूकता दी गई। व्यावसायिक क्षेत्र के दुकानदारों को भी स्रोत पर कचरा अलग-अलग करने हेतु प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp