कृष्ण जन्माष्टमी पर एकेएस विश्वविद्यालय में भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।
1 min read
सतना, 16 अगस्त 2025। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आध्यात्मिकता और उल्लास से परिपूर्ण विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। दिनांक 18 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत संध्या समय भजन संध्या से होगी, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार एवं स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके आदर्शों का संदेश उपस्थित श्रोताओं तक पहुँचेगा।
भजन कार्यक्रम के पश्चात आयोजित होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह पारंपरिक प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों में उत्साह और जोश का संचार करेगी बल्कि टीम भावना, साहस और संतुलन जैसी जीवन मूल्यों का भी प्रतीक बनेगी।
कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े ने कहा— “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें यह सिखाती है कि जीवन में आनंद, संतुलन और समर्पण का कितना महत्व है। भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षा के साथ संस्कृति का भी संवर्धन करता रहेगा।”
प्रियंका बागरी, निदेशक विमेन डेवलपमेंट सेल, ने कहा— “जन्माष्टमी का यह पर्व हमें महिलाओं की शक्ति और भूमिका की भी याद दिलाता है। मटकी फोड़ जैसे आयोजन जहाँ उत्साह और साहस का प्रतीक हैं, वहीं भजन संध्या हमें भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ती है। यह दोनों मिलकर छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं और पूरा विश्वविद्यालय परिवार जन्माष्टमी के इस पावन पर्व को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए उत्सुक है।
Subscribe to my channel