सी एम विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन, पुल सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली रफ़्तार
रायपुर! स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिले को 62 करोड़ 36लाख रूपए की बड़ी विकास सौगात दी! इस अवसर पर उन्होंने 45तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण (42.99 करोड़ रूपये ) और 70 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन (19.36करोड़ रूपये) किया!
मुख्यमंत्री ने प्रमुख रूप से —
* भेंगारी नाला पर पर उच्च स्तरीय पुल व पहुँच मार्ग (पानीखेत – एडुकेला मार्ग ) 5.26 करोड़ रूपये
खारून नदी पर पुल (लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग) 6.39 करोड़ रूपये
नल जल प्रदाय योजनायें (खरसिया, लैलूंग धरमजयगढ़ ) 28.53 करोड़ रूपये का लोकार्पण किया
इसके अलावा —
बहिरकेला और लमडांड में 75 -75 लाख रूपये की लागत से प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र!
कोनपारा में 7 लाख रूपये से सामुदायिक भवन
खखड़गाँव उपकेंद्र में 1.25 करोड़ रूपये से 33/11केवी, 3.15 एमव्हीए कार्य का उद्धघाटन भी किया गया!
भूमिपूजन के अंतर्गत —
* 13.28 करोड़ रूपये से सात स्थानों पर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास भवन,
* 20.33 लाख रूपये से वॉच टावर
* 10.88 लाख रूपये से पेट्रोलिंग पंप
* 2.54 करोड़ रूपये से पुलिया, सीसी रोड, फुटपाथ, पंचायत व मंगल भवन,
* 3.22करोड़ रूपये से 44 स्वास्थ्य केन्द्रो के मरम्मत कार्य शामिल है!
इन परियोजओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है!