महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलीं सतना की बेटी मीनाक्षी सिंह
1 min read
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सतना की बेटी मीनाक्षी सिंह ने शुक्रवार को सौजन्य भेंट की। इस दौरान मीनाक्षी सिंह ने इंदौर की स्वच्छता के क्षेत्र में मिली विश्वस्तरीय पहचान की सराहना की और इसे आगे और ऊँचाइयों तक ले जाने में अपना सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

महापौर ने मीनाक्षी सिंह के उत्साह और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर की स्वच्छता मॉडल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी शहर को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मुलाकात के दौरान स्वच्छता से जुड़े कई नवाचारों और नागरिक सहभागिता को बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
Subscribe to my channel