सीबीएसई क्लस्टर ईस्ट ज़ोन गेम्स में अपनी जीत दर्ज कराई
अकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सतना के कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली छात्र संयोग पाठक ने भोपाल में गत दिवस आयोजित सीबीएसई क्लस्टर गेम्स – ईस्ट ज़ोन की शॉटपुट प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर समूचे विद्यालय एवं जिले को गौरवांवित किया है।
संयोग ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल खेल मैदान में परचम लहराया, बल्कि यह साबित कर दिखाया कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि पर हर्ष की लहर है। विद्यालय के निर्देशक सीए सनातन अग्रवाल ने संयोग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि, “ऐसे छात्र विद्यालय की शान होते हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।”
प्राचार्य डॉ. हिमानी सिंह ने कहा कि संयोग ने सतना को राष्ट्रीय खेल मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। उप-प्राचार्य श्री संजीव सिंह सेंगर ने भी इस सफलता को टीम वर्क और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने संयोग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आने वाले वर्षों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।