सतना। मंगलवार। 5 अगस्त। शोधपत्र इंटरनेशनल जर्नल फॉर साइंटिफिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट जर्नल ऑपरेटिव एग्जामिनेशन ऑफ द यूनिफॉर्म सिविल कोड, इंडिया एंड अदर पर्सपेक्टिव शीर्षक से प्रकाशित हुआ है जिसमें भारत में समान सिविल संहिता को लागू करने के लिए विभिन्न देशों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया, इस शोधपत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के विभिन्न सकारात्मक मानकों को ग्रहण करने योग्य प्रदर्शित किया गया है, जिससे भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड की आवश्यकता सिद्ध हो सके और नकारात्मक मानकों को परिशुद्धिकरण के साथ आंशिक ग्रहण कर जोर दिया जा सके । यह शोध जर्नल आईआईएसएन : 2455 – 2631, जुलाई 2025, वॉल्यूम 10,के अंक 7 का Impact Factor 9.15 है, यह उसकी उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है।इस शोध कार्य पर विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विभागों के विद्वान प्राध्यापकों ने प्रशान्त कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।