March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ।

1 min read
Spread the love


छात्र-छात्राओं ने सीखा उत्पाद निर्माण से बिक्री तक का हुनर।
सतना। 5 अगस्त 2025। मंगलवार। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना में मंगलवार से तीन दिवसीय एंटप्रेन्योर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उत्पाद निर्माण और विपणन कौशल को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत होममेड स्वीट्स मेकिंग,राखी बनाने एवं थाली सजावट की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं रचनात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रोवाइस चांसलर डॉ. हर्षवर्धन, श्रीमती साधना सोनी सहित समस्त स्टाफ एवं छात्रों ने उत्पादों को क्रय कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस रचनात्मक आयोजन का सफल संयोजन वीमेन डेवलपमेंट सेंटर, मानविकी विभाग एवं फैशन डिज़ाइनिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की निदेशक श्रीमती प्रियंका बागरी ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों व दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करते हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व का भी उत्सवपूर्वक आयोजन किया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जो प्रेम,सुरक्षा और विश्वास की भावना को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारीगणों को राखी बाँधने की विशेष परंपरा भी निभाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp