March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस में नई टीम की घोषणा, संतोष प्रधान बने धरमजयगढ़ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हुरदानंद यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़, 5 अगस्त 2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के तहत धरमजयगढ़ में भी नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। मंगलवार को विधायक निवास वृंदावन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक में नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में संतोष प्रधान को धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता हुरदानंद यादव को मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।

नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष संतोष प्रधान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे मैं जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाकर पूरा करूंगा।” वहीं उपाध्यक्ष हुरदानंद यादव ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और धरातलीय मुद्दों पर मुखरता से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि नई टीम के आने से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जिससे आने वाले समय में धरमजयगढ़ कांग्रेस और मजबूती से खड़ी होगी।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई दी और हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp