अकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह
1 min read

दिनांक 2 अगस्त 2025 को एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सतना में इन्वेस्टिट्यूचर सेरेमनी का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उत्तरदायित्वों हेतु शपथ दिलाई गई तथा बैज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही श्री रत्नेश पांडेय रहे, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। वे मध्यप्रदेश के पहले अधिकृत एवरेस्ट विजेता, विक्रम पुरस्कार प्राप्तकर्ता, फिट इंडिया मिशन, स्वच्छ भारत अभियान एवं सतना स्मार्ट सिटी के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साह, साहस एवं देशभक्ति से भर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा – “जो सपना आप देख रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करें और कभी हार न मानें।”
इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की निर्देशक श्रीमती शताक्षी पुरी गोयल, प्राचार्या डॉ. हिमानी सिंह तथा उप-प्राचार्य श्री संजीव सिंह सेंगर ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती अनामिका सिंह (जनसंपर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रमुख, रामा कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स) की उपस्थिति भी सराहनीय रही।
समारोह में मुख्य छात्र प्रतिनिधियों को विभिन्न पदों हेतु बैज प्रदान किए गए, जिनमें अध्यक्ष समृद्धि अर्जरिया, उपाध्यक्ष अर्चिता सिंह, खेल प्रमुख दीपांश सिंह, सचिव यशस्वी प्रजापति, उप सचिव वैष्णवी पांडे, सांस्कृतिक प्रमुख निकिता सिंघल, साहित्य प्रमुख मुस्स्फा नूरी, विज्ञान प्रमुख इल्मा खान, तथा सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख इशांत सोनी के नाम प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।
इसके अतिरिक्त चारों हाउस – अचीवर्स, मोटिवेटर्स, इनोवेटर्स एवं प्रोग्रेसर्स के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं विभागीय प्रमुखों (सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेल प्रमुख) को भी गरिमापूर्वक बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इन हाउसों के हाउस कैप्टन – अनन्या सिंह (अचीवर्स), पार्थ देव सिंह (मोटिवेटर्स), श्रीयांश केवट (इनोवेटर्स), और पूर्वी पाठक (प्रोग्रेसर्स) विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को भी उनके विभागीय योगदान एवं उत्तरदायित्वों के अनुसार बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा वातावरण गौरव, प्रेरणा और उत्साह से भर उठा। इन्वेस्टिट्यूचर सेरेमनी का यह आयोजन विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता की भावना को प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ।
Subscribe to my channel