अंतरराष्ट्रीय जर्नल में एकेएस के कीट विज्ञान विभाग के अमित बागरी का शोधपत्र प्रकाशित।
1 min read
सतना। गुरुवार। 17 जुलाई। एकेएस के कीट विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक अमित बागरी का शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिका इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ मल्टीडिसीप्लिनरी में प्रकाशित हुआ है।शोधपत्र का शीर्षक सर्वे ऑफ बायोमेडिकल वेस्ट विद स्पेशल रेफरेंस टू देयर
डिस्पोजल एंड मैनेजमेंट ऑफ सतना जिला है। शोध में फैकल्टी अमित बागरी ने सतना जिले में उत्पन्न होने वाले जैवचिकित्सीय अपशिष्ट की स्थिति, उनके निपटान एवं प्रबंधन की प्रक्रियाओं का गहन सर्वेक्षण किया है।शोध के माध्यम से यह सामने आया है कि सतना जिले में अस्पतालों, क्लीनिकों और प्रयोगशालाओं से निकलने वाले जैविक कचरे का निपटान अभी भी कई स्थानों पर अव्यवस्थित है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि जैवचिकित्सीय
अपशिष्ट के निस्तारण हेतु वैज्ञानिक तरीकों और सख्त निगरानी की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन और उनके विभाग में उन्हें शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to my channel