प्रिज्म सीमेंट लाइमस्टोन माइन्स को 36वें मेटालिफेरस माइन्स सेफ्टी वीक में समग्र सुरक्षा प्रदर्शन हेतु मिला पुरस्कार
1 min read
सतनाः महानिदेशालय खान सुरक्षा (डीजीएमएस), जबलपुर क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 36वें मेटालिफेरस माइन्स सेफ्टी वीक का समापन समारोह 11 जुलाई 2025 को “होटल पसरीचा” जबलपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह निरीक्षण नवबंर-दिसंबर में किया गया था। सप्ताह भर चले इस सुरक्षा अभियान में क्षेत्र की लौह अयस्क, चूना पत्थर, बॉक्साइट और मैंगनीज अयस्क की खदानों ने सक्रिय भागीदारी की। खदानों को उनके उत्पादन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बाँटा गया था और उनके सुरक्षा मानकों, प्रबंधन प्रणालियों एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का निरीक्षण वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया।
प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड के एजीएम सीएसआर एवं जनसंपर्क देवेन्द्र मिश्रा ने उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया कि प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की ओर से बगहाई लाइमस्टोन माइन्स और प्रिज्म सीमेंट बदरखा लाइमस्टोन माइन्स ने भाग लिया। निरीक्षण के दौरान इन खानों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा, बचाव उपकरणों की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन, वैज्ञानिक उत्खनन विधि, कार्यस्थल पर सतर्कता एवं मजदूर सहभागिता आदि का मूल्यांकन किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री नीरज कुमार (डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑफ माइन्स सेफ्टी, गाजियाबाद) रहे। विशेष अतिथिगण में श्री मनीष सी जायसवाल (डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी, जबलपुर रीजन), और श्री शैक गुलाब (डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी, जबलपुर रीजन) शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री नीरज कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की सभी खदान की उच्च सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की गई और भविष्य में इसे और ऊँचाइयों पर ले जाने की कामना की।
प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की टीम से प्रमुख रूप से श्री विनोद श्रीवास्तव (सीनियर वाइस प्रेसीडेंट – एमआरएम एंड माइनिंग), श्री सी. एस. पंडित (एचओडी, माइन्स), कौशिक दास (माइन्स मैनेजर, पीसीएल), सत्यब्रत साहू (माइन्स मैनेजर, बगहाई), श्री चंदन भट्टाचार्जी (एचओडी, माइन्स वर्कशॉप), आर एन राय (मैकेनिकल इंजीनियर), राजेश कुमार सिंह (मैकेनिकल इंजीनियर), अनिक मुखर्जी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर), संतोष चैधरी (सेफ्टी ऑफिसर) और संजय तिवारी (वर्कमैन इंस्पेक्टर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
’’कैप्टिव ओपनकास्ट माइन्स (2 से 10 लाख टन उत्पादन क्षमता)’’ श्रेणी में, प्रिज्म सीमेंट लाइमस्टोन माइन्स ने समग्र प्रदर्शन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यवेक्षण, सुरक्षा प्रबंधन योजना, कल्याणकारी सुविधाएँ, विद्युत उपकरणों की सुरक्षा एवं अयस्क निपटान प्रणाली, तथा धूल नियंत्रण, सिलिकोसिस और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सम्मान हासिल किया। इन पुरस्कारों के माध्यम से प्रिज्म सीमेंट माइन्स की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, कर्मचारियों के कल्याण की चिंता और कार्यस्थल पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की सतत प्रयासों को मान्यता मिली है।
Subscribe to my channel