March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर सतना ने वृक्षारोपण कर गंगाजल संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यों किया अवलोकन।

1 min read
Spread the love

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, मनकहरी, सतना द्वारा वर्ष 2025-26 में गंगाजल संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नरसिंहपुर में तालाब गहरीकरण तथा ग्राम पंचायत अतरहरा में वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य किया गया।

इस परियोजना का निरीक्षण दिनांक 02 जुलाई 2025 को माननीय कलेक्टर महोदय, सतना द्वारा किया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर महोदय ने नरसिंहपुर पंचायत में स्थित तालाब परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रिज्म जॉनसन द्वारा CSR के अंतर्गत चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

यह पहल न केवल जल संसाधनों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी एक सशक्त कदम है। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड का यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर एसडीएम एवम सी ई ओ रामपुर बघेलान , सरपंच नरसिंहपुर श्रीमती शकुंतला सिंह एवं मनीष कुमार सिन्हा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एच आर एम  , देवेन्द्र मिश्रा , लंकेश सिंह, शमशेर बहादुर सिंह सरपंच महुरछ ,सरपंच मातहा गंगा सिंह मुक्कू सिंह सरपंच सज्जनपुर प्रकाश नारायण पाण्डेय संजय सिंह परिहार उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp