ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप अमरकंटक में एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित।
1 min read

कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कुमार जैसवाल के मार्गदर्शन में 550 कैडेट्स ने लिया भाग।
सतना। शुक्रवार। 26 जून। अमरकंटक म.प्र. में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी कैडेट्स का शिविर 17 जून से 24 जून तक संपन्न हुआ। एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेकिंग कैंप–3 का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय कैंप का संचालन 2 म.प्र. गर्ल्स बटालियन,जबलपुर द्वारा किया गया, जिसके कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कुमार जैसवाल रहे। विशेष शिविर में म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के कुल 550 कैडेट्स ने भाग लिया। ट्रेकिंग,शारीरिक प्रशिक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं नेतृत्व विकास जैसी विविध गतिविधियों ने कैडेट्स के समग्र विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 3 म.प्र. बटालियन एनसीसी, रीवा से एसयूओ एकेएस विश्वविद्यालय के सुखेंद्र बाबू पटेल ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए कैंप सीनियर की जिम्मेदारी निभाई और सम्मान भी प्राप्त किया।

एकेएस से बटालियन में कैडेट मैब्रिश चौधरी,आदर्श सिंह ने राष्ट्रीय शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में ब्रिगेडियर रितेश बहल की उपस्थिति रही उन्होंने कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया और उन्हें राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, लेफ्टिनेंट प्राची सिंह परिहार, लेफ्टिनेंट दशरथ पाटीदार ने तीन एनसीसी कैडेट्स के शिविर में भाग लेने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to my channel