महिला ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; पति के साथ देर रात खाना खाकर सोई थी, सुबह फंदे पर लटकी मिली…..
1 min read
एक 24 वर्षीय महिला ने रविवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूजा वर्मा (24) अपने पति दीपेश वर्मा के साथ भागीरथपुरा में रहती थी।
पति दीपेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे उन्होंने साथ में खाना खाया और सामान्य बातचीत करते हुए रात करीब 2 बजे सो गए।
सुबह करीब 4 बजे जब दीपेश की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि पूजा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
यह देखते ही उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी और आनन-फानन में पूजा को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किया था प्रेम विवाह
पूजा और दीपेश की शादी को लगभग 5 साल हो चुके थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, और परिजनों की आपसी सहमति से यह शादी संपन्न हुई थी।
दीपेश अंडे की दुकान चलाते हैं और देर रात तक काम करते हैं। हालाँकि, उनके शादीशुदा जीवन में कोई संतान नहीं थी।
घटना के समय घर में दीपेश के बड़े भाई-भाभी, उनके बच्चे और ससुर भी मौजूद थे, लेकिन दीपेश और पूजा अलग कमरे में रहते थे।
फिलहाल, पूजा द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पूजा का मायका उत्तर प्रदेश में है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके इंदौर पहुँचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों से जुड़ी और जानकारी सामने आ पाएगी।
पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
इंदौर से जितेन्द्र सालवी की खास रिपोर्ट……..
Subscribe to my channel