महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद महराजगंज द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-241/2025 धारा 65(2), 115(2) BNSS व 5(m)/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी शनिवार सुबह 22 जून 2025 को करीब 06:40 बजेबेलवा तिवारी नहर पुलिया के पास से की गई। आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी स्थल: बेलवा तिवारी नहर पुलिया, घुघली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक संतोष कुमार, थाना घुघली
कांस्टेबल कृष्णप्रताप सिंह, थाना घुघली
कांस्टेबल प्रवीण कुमार, थाना घुघली
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है। मामले की आगे की जांच जारी है।महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट *
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट *
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd