March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

“स्पा मसाज सेंटर” के नाम पर जिलों में सज रही जिस्म की मंडी:-स्पा सेंटर के संबंध मे 9 माह पूर्व दिए गए आवेदन मे आज तक कोई जांच नहीं..कार्यवाही तो दूर की कौड़ी?

1 min read
Spread the love


डरते हैं क्या साहब:- कार्यवाही क्या,अब तक पुलिस की जांच टीम नहीं भेज पाए कप्तान साहब _
सतना समूचे प्रदेश सहित विंध्य के सतना जिले में “स्पा मसाज सेंटर”के नाम पर जारी है खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा, लेकिन आरोप है पुलिस को बंधी मासिक मिलता है,इसलिए जब समय में न मिले तब ही पहुंचती है पुलिस कि जाँच टीमें,इस बात को बल भी तब मिलता है जब एक आम शहरी की शिकायत के उपरांत भी कई महीने के बाद भी कार्यवाही क्या जांच तक नहीं होती! समय समय पर अलग- अलग मीडिया हाऊस के द्वारा इस विषय की खबरों की सुर्खियां बनती है तब जगते है जिम्मेदार और तब जगती है पुलिस?_
_मध्यप्रदेश मे चल रहे स्पा मसाज सेंटरो में मसाज के नाम पर आये दिन अनैतिक काम की शिकायत आती रहती है, जिसमे लेकर हर जिले में पुलिस समय-समय मे जाँच कर कार्यवाही भी करती रहती है,प्रदेश पुलिस प्रमुख्य डीजीपी श्री मकवाना जी ने जनवरी माह मे पूरे भोपाल मे संचालित स्पा सेंटर मे जाँच कराकर कार्यवाही करवाई थी,जिस कार्यवाही में पूरे प्रदेश मे सनसनी फैला दी थी…स्पा के नाम मे अनैतिक व्यापार में संलिप्त स्पा संचालकों  के हाथ फूल गए थे!_
_पूर्व में संवेदनशील पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना जी में स्वतः संज्ञान लेकर इनमें अंकुश लगाने ठानी थी,लेकिन कुछ जिलों को छोड़कर लगभग जिलों में बदस्तूर जारी है जिस्मफरोशी का धंधा! ज्ञात हो पूर्व में 9 सितम्बर 2024 को एसपी सतना को आवेदन दिया गया था! जिसमें महज खानापूर्ति के रूप में उमरी स्थित एक “स्पा सेंटर” में पुलिस गई भी थी..सूत्रों की माने तो पुलिस से कार्यवाही की पूर्व सूचना होने के कारण वहां कुछ नहीं मिला…और कार्यवाही यही रोक़ दी गई! जबकि जानकारों की माने तो सतना शहर मे 6 से ज्यादा स्पा सेंटर संचलित है…बाकी जगह पुलिस  9 माह आवेदन को हो गए लेकिन लिखित शिकायत के बाबजूद,आज तक जाँच करने तक कि जहमत नहीं उठा पाई,सतना पुलिस  आवेदनकर्ता के जान को जोखिम में जरूर डाल दी है,स्पा संचालको को आवेदनकर्ता का नाम जरूर बता दी है! रीवा जोन अंतर्गत आने वाले “रीवा” और “सतना” पुलिस की कार्यशैली से तो ऐसा प्रतीत होता है कि “एक को छेड़ो” “बाकी को जोड़ो” के सिद्धांत मे काम कर रही है… इस समय सतना मे सर्किट हाउस मे चल रहा स्पा सेंटर जो की कोई (इंजीनियर )चलाता है, अनैतिक काम कराने को लेकर खासी चर्चा मे है…सतना जिला मुख्यालय अंतर्गत आने वाले थाना सिटी कोतवाली मे 3,सिविल लाइन मे 2,और कोलगवां थाना अंतर्गत 1 कुल मिलाकर 6 स्पा सेंटर संचालित है…शहडोल जिले मे प्रशासन किसी भी स्पा मसाज सेंटर को खुलने ही नहीं देती..उसी तर्ज मे यदि सतना जिले मे “स्पा मसाज सेंटर” के नाम में अनैतिक काम कोई कराता है तो जिले से परमानेंट बंद कराने की आवश्यकता है..लिखित शिकायत मे भी जाँच…ना होना अत्यंत खेदजनक है!_

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp