एकेएस विश्वविद्यालय के एमएससी केमिस्ट्री के तीन छात्रों का प्लेसमेंट।
1 min read
सुजीत वर्मा,ज्योति सिंह और गौरव सिंह का चयन। सतना। 8 जून। रविवार।
बी डी फूड्स एंड बेवरेजेस लिमिटेड की स्थापना 2022 में हुई थी और यह रेडी-टू-ईट उत्पादों और जमे हुए खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के साथ-साथ शीर्ष गुणवत्ता वाले सॉस,ड्रेसिंग,मेयोनेज़ और मसालों के निर्माता में से एक है।विश्वविद्यालय के एमएससी केमिस्ट्री अंतिम वर्ष के छात्रों सुजीत वर्मा और ज्योति सिंह का चयन यहां हुआ है।वी.डी.फूड एंड बेवरेजेस में इन्हें वार्षिक पैकेज 3 लाख पर चयनित किया है। सुजीत और ज्योति के ऑफर लेटर में लिखित जिम्मेदारियों में नमूनों का विश्लेषण करना,प्रयोगशाला उपकरणों का रखरखाव करना, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना और परीक्षण परिणामों का दस्तावेजीकरण करना शामिल है।लाइन केमिस्ट उत्पाद की गुणवत्ता और स्थिरता बनाए रखने के लिए उत्पादन टीम के साथ भी सहयोग करेगा। गौरव सिंह का चयन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बलरामपुर में लेक्चरर पद पर हुआ है इनका वार्षिक पैकेज चार लाख पर अनम है। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी,कुलपति डॉ.बी.ए.चोपड़े, तथा रसायन विभागाध्यक्ष एवं डीन बेसिक साइंस डॉ.शैलेन्द्र यादव एव रसायन विभाग के सभी सदस्यों ने चयनित छात्रों को उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
Subscribe to my channel