सतना – जिले के बैरहना विझुत वितरण केंद्र अंतर्गत हलामन ग्राम में जे. ई. ने पकड़ी केबिल चोरी। अज्ञात चोरों द्वारा विझुत पोल से केबिल काट कर लोडर वाहन में लोड करने की जानकारी लगते ही अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे जे. ई. सुनील मिश्रा ने चोरों के इरादे को किया नाकाम।किंतु अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे। मौके पर mp 17 G 2127 नंबर का लोडर वाहन और काटी गई केबिल बरामद। उक्त वाहन में किसी केवट का आधार कार्ड भी मिला। धारकुंडी थाना पुलिस को भी दी गई मामले की जानकारी।