महराजगंज। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने यह कार्रवाई 7 जून 2025 की रात करीब 8:30 बजे तीनमुहानी पुल के पास से की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर मुकदमा संख्या 293/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता:
कुलविन्दर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी – बाजार घाट बैतहा, शारदापुरी, थाना हजारा, जिला पीलीभीत
संदीप सिंह पुत्र जंगीर सिंह, निवासी – नानकनगरी बैल्हा, पोस्ट – शारदापुरी, थाना हजारा, जिला पीलीभीत
सवरनजीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह, निवासी – झण्डा कलान, थाना सरदुलगढ़, जिला मनसा, राज्य पंजाब
गिरफ्तारी का विवरण:
तारीख: 07 जून 2025
स्थान: तीनमुहानी पुल के पास, महराजगंज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अभय कुमार उपाध्याय
मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार
आरक्षी प्रवीण कुमार
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd