March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अनूपपुर नगर के युवाओं की मांग को नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने किया पूर्ण*

1 min read
Spread the love

*अनूपपुर में जल्द बनेगा क्रिकेट टर्फ ग्राउंड

अनूपपुर/अनूपपुर नगर के युवाओं की मांग को लेकर युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला,आदर्श मिश्रा ने अनूपपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह से मिलकर अन्य नगर पालिका में बन रहे क्रिकेट टर्फ ग्राउंड को अपने नगर अनूपपुर नगर क्षेत्र में बने की महत्वपूर्ण मांग रखी।

 नगर के युवाओं में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है, मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सहमति देते हुए मांग को पूर्ण करने की घोषणा की एवं जल्द से जल्द जमीन का चयन करके क्रिकेट टर्फ ग्राउंड का निर्माण लगभग एक सप्ताह के अंदर चालू करने के लिए आश्वासन किया, इस मांग को पूर्ण होने पर अनूपपुर नगर के युवाओं ने अनूपपुर नगर पालिका अध्यक्ष से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp