आनंद नगर, 7 जून 2025: वार्ड नंबर 1, अंबेडकर नगर रतनपुर खुर्द के ईदगाह मोहल्ले स्थित मदरसे में आज सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरे अकीदत एवं उत्साह के साथ त्योहार को मनाया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और पारंपरिक रूप से एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाईं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी दी। यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें लोग अपने रब की रज़ा की खातिर जानवरों की कुर्बानी देते हैं।
ईद उल अजहा का त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अल्लाह की राह में अपने बेटे की कुर्बानी देने का जज़्बा दिखाया। इस सुन्नत को आज भी देशभर के मुसलमान खुशी-खुशी निभाते हैं।
इस मौके पर मोहल्ले में अमन और भाईचारे का शानदार नज़ारा देखने को मिला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और पूरे इलाके में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट
उदघोष समय न्यूज *जिला संवाददाता मोहम्मद अली* खबर जहां हम वहां Mo-9838516019
*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें* उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇 https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd