भारत विकास परिषद व इनरव्हील ने किया सेमिनार, भारतीय घरों में बनी भोजन की थाली संपूर्ण आहार
1 min read
दिनांक ३० जून २०२५ मंगलवार भारत विकास परिषद मातृशक्ति एवं इनर व्हील उदगम सतना के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय शासकीय आई टी आई महाविद्यालय में एक सेमिनार आयोजित हुआ। भारत विकास परिषद उपाध्यक्ष मातृ शक्ति प्रमुख एडवोकेट आभा अग्रवाल ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि युवाओं में आजकल एक अलग तरह का तनाव एवं दवाब देखा जा रहा है जिस के कारण उनके अंदर एक असंतोष जागृत हो रहा है और वे विद्रोही स्वभाव के हो रहे है जिसका समाधान होना अति आवश्यक है।भारत विकास परिषद और इनर व्हील द्वारा आयोजित इस सेमिनार में
जिसका विषय “आधुनिक जीवन में किशोरों एवं युवाओं में पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली का महत्व “था । इस सेमिनार में विद्यार्थियों को मुंबई से आई govt प्रमाणित न्यूट्रीशनिस्ट श्रीमति स्वर्णिम केशरी और श्रीमति रीमा खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या एवं सम्पूर्ण पोषक आहार के बारे में रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्राचार्य श्री बी डी तिवारी जी ने इस सेमिनार को बहुत ही लाभप्रद बताया उन्होंने कहा कि भारतीय भोजन ही सर्वश्रेष्ठ है। इनर व्हील उदगम अध्यक्ष श्रीमती पलक केशरवानी के विशेष प्रयास से ये कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।रेनू तिवारी , श्रीमति क्रांति जैन, श्रीमति श्रेया ताम्रकार, इत्यादि ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।
आभार प्रदर्शन सह सचिव श्रीमती अनमोल केशवानी द्वारा व्यक्त किया गया।
इस सेमिनार के सफलता पूर्वक संपादन में दोनों संस्थानों की पदाधिकारी एवं मातृ शक्ति बहनें , महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी टीचर्स का पूर्ण योगदान रहा।
अंत में सभी विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी डी तिवारी ,
मुख्य वक्ता श्रीमति स्वर्णिम केशरी, एवं श्रीमति रीमा खंडेलवाल को दोनों संस्थाओं की ओर से स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।
Subscribe to my channel