प्रिज्म जॉन्सन द्वारा सतना में आयोजित हुआ ’’प्रिज्म सपने रिडेम्पशन एवं उपहार वितरण समारोह’’
1 min read
प्रिज्म सीमेंट द्वारा सतना में जुलाई एवं नवंबर माह में आयोजित प्रतियोगिताके सपने रिडेम्पशन के उपहार वितरण समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर तालुका क्षेत्र के सैकड़ों ठेकेदारों और मिस्त्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुणवत्ता निर्माण पद्धतियों पर एक ज्ञानवर्धक सत्र से हुई, जिसमें प्रिज्म सीमेंट की विशेषज्ञ टीम ने निर्माण की तकनीकी बारीकियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

इसके पश्चात कंपनी द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रस्तुति दी गई, जिनमें शामिल थींः प्रिज्म छात्रवृत्ति योजना, प्रिज्म बीमा योजना, भूमि पूजन किट और पीजेएल कवर ब्लॉक्स के उपयोग।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रिज्म चैंपियन प्लस, प्रिज्म चैंपियन ड्युराटेक, तथा प्रिज्म चैंपियन ऑल वेदर जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रिज्म सपने के माध्यम से कंपनी ने ठेकेदारों एवं मिस्त्रियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए अपने उत्पादों और योजनाओं को सरल, प्रभावी एवं व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत किया।
इस समारोह की गरिमा को बढ़ाया क्षेत्रीय तकनीकी प्रमुख श्री अक्षुण्ण राज, शाखा प्रबंधक श्री सदाब्रज सिंह तथा सेल्स प्रमोटर श्री भव्य छाछरिया की उपस्थिति ने, जिन्होंने मंच से अपने प्रेरणादायक विचार एवं अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन आईआरएम श्री लोकेश गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रिज्म सीमेंट की विशेषताओं, गुणवत्ता, एवं भविष्य की योजनाओं के बारे उपस्थित जलसमूह को विस्तार से जानकारी दी।

उपरोक्त आशय की जानकारी प्रिज्म जाॅनसन लिमिटेड के एजीएम सीएसआर एण्ड जनसंपर्क देवेन्द्र मिश्रा ने दी।
Subscribe to my channel