सुब्रोस की कैंपस ड्राइव में स्टूडेंट्स हुए सलेक्ट
1 min read
सतना करही स्थित श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट में 5 मई को मेगा कैंपस ड्राइव आयोजित हुई। यह कैंपस ड्राइव प्रतिष्ठित एसी मैन्युफैक्चरर कंपनी सुब्रोस लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई। कैंपस ड्राइव में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें। कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान स्क्रीनिंग, ऑफलाइन इंटरव्यू एचआर इंटरव्यू सम्पन्न कराया गया। जिसमें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 19 विद्यार्थी डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर 3 लाख सालाना पैकेज पर चयनित हुए।
चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से शिवम सिंह,मयंक तिवारी,नीरज प्रजापति,आशीष पटेल, विपिन साहू,अनुराग गौतम,अंकित सिंह,राज सागर, अर्श अलंकार,साक्षी सिंह तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से राहुल चौधरी,शिवशंकर पटेल, करन दहायत,सोनू प्रजापति,ऋषि प्रताप सिंह,आयुष साहू,प्रिंस शुक्ल,प्रांशु कुशवाहा, करन चौधरी का चयन हुआ।
टेक्निकल विंग डायरेक्टर डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी चयनित विद्यार्थि बधाई के पात्र है और विशेष रूप से धन्यवाद ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का जो लगातार इस कॉलेज में कैंपस ड्राइव आयोजित कर रहा है जिसका लाभ हमारे संस्थान के विद्यार्थियों को मिल रहा है।
सुब्रोस की टीम ने सीनियर ऑफिसर हरीश कौशिक जी के नेतृत्व में इस कैंपस ड्राइव को आयोजित किया। हरीश कौशिक ने कहा कि श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट में आके मुझे यह अनुभूति कि यह कॉलेज विंध्य क्षेत्र में शिक्षा का काफी प्रचार प्रसार कर रहा है और यहां का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल निरंतर बेहतर तरीके से काम कर रहा है।
भविष्य में सुब्रोस की तरफ से हम इस कॉलेज में कैंपस ड्राइव कराते रहेंगे। सुब्रोस भारत की अग्रणी एसी मैन्युफैक्चरर कंपनियों में से एक है। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टेक्निकल विंग करही डायरेक्टर डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री और उनकी टीम ने हरीश कौशिक जी को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
डायरेक्टर टेक्निकल विंग डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री, एकेडमिक डायरेक्टर शुभी खरे, इंजीनियरिंग डीन दीपेश निगम, फर्स्ट ईयर डीन अभय मिश्रा, मैकेनिकल एचओडी पुष्पेंद्र कुशवाहा, इलेक्ट्रिकल एचओडी विपिन सिंह बघेल और सभी प्राध्यापकों ने सभी चयनित छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to my channel