सतना। 3 मई। शनिवार। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और समन्वयन हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शीर्ष और क्रियान्वयन समिति का पुनर्गठन कर दिया गया है। एकेएस विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.हर्षवर्धन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुनर्गठित शीर्ष और क्रियान्वयन समिति में पुनः शामिल किए गए है। एक मई 2025 को जारी सूची में उनका नाम घोषित किया गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक क्रियान्वयन के लिए इस समिति का पुनर्गठन किया गया है जिसमें बौद्धिक एवं व्यक्तिगत विकास तथा व्यावहारिक अनुभव बढ़ाने के लिए समिति कार्य करेगी। उल्लेखनीय है कि एकेएस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ही समस्त संकायों में अध्ययन अध्यापन हो रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुनर्गठित दोनों समितियों में शामिल होने के बाद विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी,कुलपति प्रो.बी.ए.चोपडे,प्रतिकुलपति प्रो आर.एस.त्रिपाठी,डीन लाइफ साइंसेज प्रो.जी.पी.रिछारिया, प्रो.जी.सी.मिश्रा और विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।