सतना करही स्थित श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्र का गुजरात में सिलेक्शन हुआ। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु परिहार को सेवियान में जूनियर इंजीनियर ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट के पद पर चार लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। सेवियान भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड और कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस में पर्सनल इंटरव्यू शामिल था। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र हिमांशु परिहार ने बताया कि इससे पूर्व उनका चयन राउल इलेक्ट्रिकल्स कंपनी में भी हुआ था। हर प्लेसमेंट ड्राइव में उसने बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। हिमांशु बताते हैं कि कॉलेज में लैब प्रशिक्षण काफी अच्छा दिया जा रहा है। यह मेरा दूसरा प्लेसमेंट ड्राइव था, इसमें भी सफलता मिली है। डायरेक्टर टेक्निकल विंग डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री, एकेडमिक डायरेक्टर शुभी खरे, इंजीनियरिंग डीन दीपेश निगम, फर्स्ट ईयर डीन अभय मिश्रा, एचओडी विपिन सिंह बघेल और सभी प्राध्यापकों ने सभी चयनित छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।