Marut Drone प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट – राज्य में एग्री-ड्रोन सब्सिडी एवं कृषि यंत्रीकरण फंड की मांग……
1 min read
रायपुर, छत्तीसगढ़। राज्य में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और स्मार्ट फार्मिंग तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Marut Drone की एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह से उनके शासकीय निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी के समावेशन, उससे जुड़ी नीति-गत सहयोग की आवश्यकता, ड्रोन उपकरणों पर किसानों के लिए लक्षित सब्सिडी, तथा एक समर्पित कृषि यंत्रीकरण फंड की स्थापना के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
Marut Drone ट्रेनिंग अकादमी के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री नित्यानंद जायसवाल ने इस अवसर पर ड्रोन सब्सिडी की संभावनाओं और लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एग्री-ड्रोन, आधुनिक कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि ये ड्रोन—
👉सीमित समय में व्यापक क्षेत्रफल पर सटीक और नियंत्रित छिड़काव कर सकते हैं,
👉फसलों की सेहत की निगरानी (Crop Health Monitoring) कर सकते हैं,
👉कीट एवं रोगों की प्रारंभिक पहचान में सहायक होते हैं,
और उर्वरक-कीटनाशकों के संतुलित उपयोग से उत्पादन लागत में उल्लेखनीय कमी लाते हैं।
Marut Drone के एरिया मैनेजर श्री ऋषभ दुबे ने भी इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राज्य के किसानों को स्मार्ट कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी का एकीकरण नितांत आवश्यक है। उनका मानना है कि यदि राज्य सरकार द्वारा उचित वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाए, तो यह तकनीक ग्रामीण एवं सीमांत किसानों तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जा सकती है।
प्रतिनिधिमंडल का यह भी कहना है कि ड्रोन आधारित कृषि उपकरणों पर सरकारी सब्सिडी और प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार से न केवल कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है।
Subscribe to my channel