Recent Posts

April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

Day: April 7, 2025

1 min read

चित्रकूट- 7 अप्रैल 2025 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नियमित और अंशकालिक पीएचडी पाठयक्रम (सत्र 2024 : 25...

1 min read

चित्रकूट- थाना अंतर्गत सती अनुसुइया नदी में डूबे कल्लू सिंह पिता शिवशरण सिंह उम्र 18 वर्ष की 15 घंटे के...

1 min read

अनूपपुर/ कूर्मवंशीय पटेल समाज का संभागीय सम्मेलन जिला मुख्यालय अनूपपुर में दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे...

1 min read

संभाग ब्यूरो: दुर्गा गुप्ता | मनेंद्रगढ़/रायपुरक्या सरकार खुद अपने ही बनाए कानून की धज्जियाँ उड़ा सकती है? क्या जवाबदेही सिर्फ...

1 min read

बढ़ते हुए अपराधों को देखते हुए पुलिस ने एक मुफ्त यात्रा योजना शुरू की है पिछले बुधवार से, जहां कोई...

*अम्बाह // अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा हुआ परिचय सम्मेलन हुआ जिसमे जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं महिला राष्ट्रीय...

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…   पीड़ित परिवार ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग, ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप              धरमजयगढ़ -ग्राम बरभौना निवासी दुर्गा प्रसाद डनसेना ने अपनी बड़ी बहन श्रीमती गिरिजा डनसेना की मौत को लेकर थाना धरमजयगढ़ में एक लिखित आवेदन देकर संदेह जताया है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार, श्रीमती गिरिजा डनसेना का विवाह वर्ष 2018 में ग्राम रूपुँगा तहसील धरमजयगढ़ निवासी गंगाधर डनसेना से हुआ था। विवाह के लगभग दो साल बाद से ही पारिवारिक कलह की खबरें सामने आती रही थीं। इसी क्रम में लगभग एक सप्ताह पहले बजे गिरिजा डनसेना ने अपने मायके फोन कर अपनी स्थिति को लेकर चिंता जताई थी और ससुराल में घर बनाने का काम ख़त्म होने के बाद अपने मायके जाने की इच्छा जताई थी और कुछ ही दिनों बाद गिरिजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली ! मृतका के परिजनों का कहना है कि मृतका के शरीर पर गला कसने और चोट के स्पष्ट निशान हैं, जो संदेह को गहरा करते हैं।आवेदक दुर्गा प्रसाद डनसेना ने आरोप लगाया है कि गंगाधर डनसेना ने पहले भी उनकी बहन से पहले भी और कई बार मारपीट की थी। लेकिन पारिवारिक संबंधों को देखते हुए मृतका के परिजनों ने विवाद को आगे बढ़ने से रोकने का हर संभव प्रयास किया था , लेकिन इसके बावजूद अब गिरजा डनसेना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई !  उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही इस संदिग्ध मौत की सच्चाई सामने आ पायेगी