वक्फ संसोधन बिल केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम — पं. भगवती पांडेय
1 min read
सतना- भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती पांडे ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए वक्फ संसोधन बिल को भारतीय लोकतंत्र का एक ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि सरकार ने इस बिल के माध्यम से उन करोड़ों गरीब मुस्लिम परिवारों के घरों को आबाद करने का काम किया है जिन पर आज तक किसी की नजर ही नहीं गई !
पं. भगवती पांडे ने वक्फ संसोधन बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास होने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा की यह बिल किसी की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने वाला नहीं बल्कि वक्फ बोर्ड को जबाबदेह एवं पारदर्शिता बढ़ाने वाला बिल है ! श्री पांडे ने कहा कि यह बिल करोड़ों मुस्लिम भाइयों के लिए एक नया सबेरा लेकर आने वाला है यही कारण है कि इस बिल का नाम “उम्मीद” रखा गया है !
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती पांडे ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 60 सालों तक सत्ता में काबिज रहने के बाद भी कांग्रेस ने कभी भी मुस्लिम भाइयों के जीवन स्तर को उठाने का काम नहीं किया ! कांग्रेस ने उन्हें केवल वोट का हिस्सा माना और उन्हें लगातार गुमराह किया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वक्फ संसोधन बिल लाकर दबे,कुचले,गरीब मुस्लिमों के लिए नई रोशनी देने का कार्य किया है !
Subscribe to my channel