श्री रामनवमी शोभायात्रा का 108 तोरण द्वार बनाकर स्वागत करेंगे व्यापारी
1 min read
भगवा रंग से सज गया शहर
सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा नगर के सभी सामाजिक,व्यापारिक एवं जाति-बिरादरी संगठनों के सहयोग से विगत 20 वर्षों से आयोजित होने वाली श्री रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत इस बार संपूर्ण नगर में आकर्षक प्रकाश युक्त साज-सज्जा, भगवा झंडों एवं तोरण द्वार बना कर किया जा रहा है। इस वर्ष संपूर्ण नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भगवा तोरण द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। हिंदू पर्व समन्वय समिति के संयोजन समिति सदस्य लखन लाल केशरवानी ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में व्यापारी संस्थाओं ने स्वयं आगे बढ़कर 108 तोरण द्वार लगाए हैं। इसके साथ ही सभी मुख्य मार्गो में होर्डिंग एवं प्रभु श्री राम के चित्र सहित स्टैंडी लगाकर शोभायात्रा मैं सहभागिता का अनुरोध किया जा रहा है । हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, उत्तम बनर्जी रामावतार चमड़िया , इंजी. रमेश जैन नरेन्द्रचंद गुप्ता, रामचरण गुप्ता और हरिओम गुप्ता की अगुवाई में समिति सदस्यों ने शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न प्रतिष्ठानों से संपर्क किया एवं व्यापारी प्रतिनिधियों से शोभायात्रा के स्वागत रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। श्री रामनवमी शोभायात्रा के स्वागत सहित अपने प्रतिष्ठान एवं घरों में लाइट झालर लगाने एवं दीप सज्जा करने की अपील की। हिंदू पर्व समन्वय समिति ने नगर की सभी सेवाभावी संस्थाओं से शोभायात्रा में पूर्ण सहभागिता का अनुरोध किया है। समन्वय समिति सदस्य राजेश मेहता ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग सहित सभी मुख्य मार्गो में भगवा ध्वज एवं झालर के माध्यम से मनोहरी सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
दुर्गा मंदिर से आज निकलेगी श्री राम जागरण यात्रा
हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा रामनवमी महोत्सव अंतर्गत दुर्गा शक्ति केंद्र से आज मंगलवार प्रातः 7:30 बजे श्री राम जागरण यात्रा रामरथ एवं दो पहिया वाहन रैली के रूप में निकलकर प्रेम नगर, प्रेम विहार कॉलोनी, वंदे मातरम चौक, नर्मदेश्वर मंदिर, किशन विहार , शिवलोक, मल्लाहन टोला , धवारी,
गली नंबर 4, चांदमारी रोड,दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,पूनम भवन, महादेवा रोड, साई कालोनी,,जवाहर नगर, कुम्हारन मोहल्ला, जोगनी माता मंदिर, गली नंबर 4 जवाहर नगर,खूंथी गली नंबर 2 ,निशांत बिहार,प्रभात बिहार ,राजेंद्र नगर होते हुए चिन्मय विद्यालय में पूर्ण होगी जहां वरिष्ठ सदस्य हेमचंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा सभी के लिए स्वागत सत्कार की व्यवस्था की जाएगी। *दुर्गा शक्ति केंद्र प्रभारी जितिन यादव* ने बताया कि रैली का शुभारंभ पूर्व पार्षद विनोद यादव एवं जेपी विद्यापीठ के प्राचार्य श्रीमती राकेश कुमारी तिवारी भगवा ध्वज लहराकर करेंगे। इस अवसर पर समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। हिंदू पर्व समन्वय समिति से प्रदीप अवस्थी, रविंद्र सिंह सेठी, विनोद तिवारी,संदीप चमड़िया, इंजी.राकेश रैकवार,तरुणेन्द्र मिश्रा, अभय गौतम, संतोष रैकवार,आयुषी तिवारी, अर्पिता सोनी, ममता गुप्ता, चंदा शर्मा, विनोद पंडित ने सभी राम भक्तों से प्रातः 7:30 बजे दुर्गा मंदिर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
राम भक्तों ने बचाए यात्रा के बीच मे गौमाता के प्राण
कश्यप शक्तिकेन्द्र की प्रभात वाहन रैली के समय रास्ते में एक गड्ढे में गौमाता गिरकर पीड़ित हुई दिखी। यात्रा में चल रहे रामभक्तो ने देखा एवं तुरंत कुछ लोग रैली छोड़कर गौमाता को बचाने में जुट गए। डॉ आशीष तिवारी के साथ सचिन गुप्ता, आशीष गुप्ता, शक्ति ताम्रकार,रामखेलावन सोनी, चंद्रकांत गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर बहुत प्रयासपूर्वक गौमाता को गड्ढे से निकाला और उसके प्राण बचाए। वास्तव में यही राम जागरण है।
Subscribe to my channel