March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गर्मी में जल आपूर्ति के लिए नगर पंचायत तैयार, नल-जल के साथ टैंकरों से पहुंचाया जा रहा है पानी……

1 min read
Spread the love

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2025/ गर्मी के मौसम में कुनकुरी के नगर वासियों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर पंचायत ने पानी आपूर्ति के लिए मोर्चा सम्भाल लिया है। नल-जल से निर्बाध पानी आपूर्ति के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी इन दिनों टैंकर से नगरवासियों की पानी की जरूरत पूरा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं.

सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सीएम के निर्देश पर गर्मी के दौरान पानी की मांग को पूरा करने के लिए नगर पंचायत ने पूरी तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि नगर के 15 वार्डों में मोहल्लेवासियों को पानी की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत के पास 11 बोरवेल है। इसके अलावा ईब नदी में निर्मित एनीकट से नगर में निर्मित 3 पानी टंकियों से  948 नल कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत के पास पानी के पांच टैंकर उपलब्ध है। इनसे सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जा रही है।

कुनकुरीवासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमृत मिशन 2.0 योजना के अंर्तगत 48.81 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से ईब नदी में एनीकट और पंप हाउस के साथ फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के हर घर में नल जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन विस्तार की योजना भी बनाई गई है। दिसंबर 2026 तक योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण हो जाने से कुनकुरी में जल समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp