March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जानकी के साथ ही राम सम्पूर्ण हिंदू पर्व जानकी सभा  सरस्वती विद्यालय में सम्पन्न

1 min read
Spread the love

सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी के 21 वें सोपान की शोभायात्रा के लिये  सरस्वती विद्यालय कृष्णनगर के स्वामी विवेकानंद सभागार में शहर की मातृशक्ति की बड़ी बैठक जानकी सभा का आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति के आतिथ्य में आयोजित सभा मे समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, उत्तम बनर्जी, इंजी. रमेश जैन , पंजाबी महिला समिति अध्यक्ष रुचिका खेड़ा , कमलजीत सिंह सेठी , जितेंद्र जैन मंचासीन रहे। वरिष्ठ सदस्य रामावतार चमड़िया, लखनलाल केशरवानी, हरिओम गुप्ता , आशीष मोंगिया, श्यामलाल गुप्ता श्यामू, अनुराग गोस्वामी, अशोक खानेचा भी शामिल रहे। सभा का शुभारंभ  सरस्वती जी पूजन – आराधना से हुआ। सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने आयोजन की सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि जब मातृशक्ति किसी आयोजन में सक्रिय हो जाती है तो उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने सभी के प्रति हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हुए आगामी दिनों में सतत प्रयास करने एवं आयोजन को भव्य बनाने का अनुरोध किया है ।
सभा का संचालन अर्पिता सोनी ने किया। उपकार संस्था की बच्चियों ने राम जी की आराधना प्रस्तुत की।

दिव्य कुंभ की झलक मिलेगी शोभायात्रा में – उत्तम बनर्जी

जानकी टोली की शक्ति साधना यात्रा ही राम जी की यात्रा है। आज सभी वार्डों में रामपत्रक समर्पण से लेकर साजसज्जा स्वागत व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं में मातृशक्तियों की अद्भुत सहभागिता हो रही है । इसी के साथ समाज मे भी महिलाओं ने आमंत्रण को शीर्ष पर स्वीकार किया है। इन सभी दृश्यों से राम आएंगे का आत्मीय अनुभव हो रहा है। इस वर्ष किसी परिवार को पीछे नही रहने देंगे। मातृशक्ति के अथक प्रयास से अबकी बार – हर परिवार का संकल्प पूर्ण होगा एवं शोभा यात्रा दिव्या कुंभ का स्वरूप स्वीकार करेंगी।

आमंत्रण पत्र वितरण में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण- इंजी रमेश जैन

माँ जानकी का नाम आते ही हृदय का संकल्प दृढ़ हो जाता है। अबकी बार हर परिवार का मार्ग मातृशक्ति की सक्रियता से ही सम्भव होता दिख रहा है। श्री जैन संपूर्ण नगर में शक्ति केदो के माध्यम से समस्त वार्डों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मातृशक्ति रहीं शामिल-

जानकी सभा में प्रमुख रूप से चाँदनी श्रीवास्तव, राजकुमारी शुक्ला, किरण गुप्ता, नीता सोनी, जाह्नवी त्रिपाठी ,सीमा सिंह ,अंजली पांडेय ,मधु बाल्मीक, मनीषा सिंह, मोनिका अवस्थी, निशा गौतम,नीता सोनी, अंजना पांडेय, रजनी गुप्ता, किरण केशरवानी, शारदा कौशल, रीता त्रिपाठी,नीता खन्ना , स्वप्ना मुखर्जी, मंजूषा शाह अवनीत सेठी, श्रीमती वंदना सिंह, आयुषी तिवारी, साधना सिंह, सोनिया जौली , निशा अरोड़ा, अनीता शर्मा , रीमा कैला, लीना ग्रोवर, सपना अरोरा, नीमता वोहरा, आरती सचदेवा,मोना चौपड़ा, सरिता परबन्दा, एकता भल्ला, कंचन मोगिया, मोना जौली, ममता मोंगिया, रीना मोंगिया, अन्नू मोगिया, ममता गुप्ता श्रीमती चंदा शर्मा सहित सैकड़ों मातृशक्तियां शामिल रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp