पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज सेवा के लिए समर्पित रहा – पंडित भगवती प्रसाद पांडेय
1 min read
भाजपा ने 26 मंडलों के 1376 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की, मनाई गई पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधि का किया शुभारंभ लक्ष्य को पूर्ण करेंगे
सतना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्रोत एकात्म मानववाद के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के समक्ष 26 मंडलों के 1376 बूथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया गया और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करते हुए हर कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से आर्थिक राशि को पार्टी संचालन के लिए अपने श्रद्धा भाव अनुसार अर्पण करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के *जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय* ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि भारतीय जन संघ के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन संगठन और राष्ट्र समाज सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष बनाकर तैयार किया आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार था की गरीब से गरीब व्यक्ति का विकास और उन्हें किस किस तरह आगे की पंक्ति में खड़ा किया जाए आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने उनके अंत्योदय की विचारधारा को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व और कृतित्व और उनके विचार सिद्धांत के अनुकरणीय अंशु को कार्य करता अपने हृदय में उतरकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग की निधि एक पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान को हमें मजबूत प्रदान करने के लिए हर व्यक्ति से सहयोग राशि लेकर उनका सम्मान करें। पार्टी *जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय* ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में आ अद्धितीय आदर्श स्थापित किये।
*शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामसागर पांडेय ने एक महीने की पेंशन चेक द्वारा 51000 रुपए भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय और आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी सह प्रभारी सतीश सुखेजा को समर्पण की महापौर योगेश ताम्रकार ने 25000/ उमेश प्रताप सिंह लाला 21000/ ममता मुरारी सोनी ने एक महीने की वेतन समर्पण निधि में सौंपी*
इस दौरान मंच मे भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा महापौर योगेश ताम्रकार आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी सह प्रभारी सतीश सुखेजा पूर्व महापौर विमला पांडेय पुष्कर सिंह तोमर ममता पांडेय नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन उपस्थित रहे।
इस अवसर में पंडित कमलाकर चतुर्वेदी उमेश प्रताप सिंह लाला जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी मुरारी सोनी बालेन्द्र गौतम दीप नारायण सिंह संजीव दुबेदी शुभम तिवारी जय प्रताप गुप्ता सुनील सेनानी अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू एड अरविन्द मिश्रा दीपेन्द्र नाथ त्रिपाठी उत्तम वाल्मीक गोपी गैलानी राजनरायन तिवारी भास्कर चतुर्वेदी देवेन्द्र प्रताप सिंह अतुल सिंह परिहार सूर्यपाल सिंह शैलेन्द्र शर्मा पवन पांडेय रोहित अग्रवाल अजय सिंह मिंटू संजय अग्रवाल पूजा गुप्ता प्रियंक त्रिपाठी कमल वाल्मीक रमेश शुक्ला प्रवीण जैन राजेश सूर्यवंशी अभिषेक तिवारी अंशु धर्मेन्द्र सिंह तिवारी उमेश दुबेदी एड. उपेन्द्र तिवारी रमाकांत तिवारी आयुषी तिवारी आशा शुक्ला मधु वाल्मीक सीलम सेनी अर्चना पटेल रश्मी सेनी अनिल सेनी विजय दुबे आलोक गौतम रामसागर पांडेय रामबाबू त्रिपाठी सुयश ताम्रकार रचना सिंह हेमंत पांडेय अरविन्द सिंह पप्पू उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel